पति ने भोजन मांगा तो पत्नी ने पति का ईट से मारकर सिर फोड़ दिया

रतलाम
खेती किसानी का काम कर मजदूर पति घर आकर जब पत्नी से भोजन मांगने लगा तो भोजन की थाली की जगह सिर पर ईट का वार सहना पड़ा और इसे भूखे पेट ही अपना उपचार कराने अस्पताल जाना पड़ा।
मामला जावरा तहसील से जुड़े ग्राम मामटखेड़ा का है। यह रहने वाले एक मजदूर के परिवार में छह बेटियां और एक बेटा है। बीते दिनों वह शाम छह बजे मजदूरी करके अपना घर लौटा तो उसने अपनी बेटियों से कहां कि मुझे भोजन परोस दो। इस पर बेटियां बोली कि अभी खाना नही बना है। इनकी बात चल ही रही थी कि पत्नी यशोदा भी आ गई और चिल्लाने लगी कि मै बाहर काम कर के अभी आई हू। इस पर पति बोला कि तुम बाहर थी तो बेटियों को बोल देती तो अब तक खाना बन जाता। इतना सुनते ही पत्नी गुस्से से लाल पीली होकर पति को गालिया देते हुए बोली कि आगे से अगर मेरे या इन लड़कियों से खाना बनाने की बात की तो जान से खत्म कर दूगी। इसी बीच पत्नी ने घर में रखी ईट उठाकर पति के सिर पर मार दी जिससे पति लहूलुहान हो गया। आसपास के लोगों ने विवाद को सुना तो बेटियों और आसपास से आए पड़ोसियों ने मामला शांत कराया और घायल पति को अस्पताल पहुचाया। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पति थाने में अपनी पत्नी की शिकायत करने पहुचा था।
घटना आस पास के लोगो ने देखी है फिर मै सरकारी अस्पताल जावरा गया था जहा पर मेरा इलाज हुआ । आज अस्पताल से छुट्टी होने पर थाने पर रिपोर्ट करने आया हूँ । रिपोर्ट करता हूँ कार्यवाही की जावे।
