रतलाम:तीन व्यापारियों की सुपारी दी, दीपावली बाद काम तमाम. . करने की धमकी
शहर के एक थाने में की गई शिकायत, कपड़े की फेरी लगाते हुए रोड़ से करोड़ पति बना है सुपारी बाज

रतलाम। शासन के निर्देश पर जिला और पुलिस प्रशासन शहर सहित जिलेभर में आमजन के मन से आपराधिक गतिविधियों और अवैध धंधों का खौफ करने में लगा है, वही शहर के कुछ रसूखदार बनाम गुंडे अपने रसूख को कायम करने के लिए शहर में दशहत फैला रहे है। बीते दिनों बाजार क्षेत्र के किसी वर्धमान नामक व्यक्ति ने खुले आम शहर के तीन व्यापारियों को निपटाने की सुपारी देते हुए चेतावनी दी है कि दीपावली के बाद इन तीनों का काम तमाम कर दिया जाएगा। मामले की शिकायत पुलिस को की जा चुकी है।
जानकार सूत्रों के अनुसार बाजार क्षेत्र के रसूखदार वर्धमान और किसी बारिक नामक बदमाशों ने एक सराफा व्यापारी के घर जाकर उसे जान से मारने की धमकी दी है। इसी के साथ ये भी खुली चेतावनी दे गए है कि सुपारी दी जा चुकी है और दीपावली के बाद सुपारी अपने अंजाम तक पहुच जाएगी।
जानकारों ने जब इन सुपारीबाजों की कुंडली खंगालना शुरु की तो पता चला कि एक बदमाश नशीले पाउडर और शराब के व्यवसाय से जुड़ी है। किसी समय शहर के गली मोहल्लों में चंड्डी बनियान और रेडिमेड कपड़ों की आधा दर्जन ठेले गाडिय़ों से फेरी करने वाले इस बदमाश ने बीते डेड़ दशक में इतनी रकम जोड़ ली कि शहर के कई स्थानों पर आलीशान संपत्तियां अर्जित कर ली साथ ही सागौद रोड़ शौक मौज की तमाम अत्याधुनिक सुविधा से युक्त काटेज का निर्माण भी शुरु कर दिया गया है। इसी के साथ ही आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक बने इस सुपारीबाज ने अब लोगों को डराना धमकाना और सुपारी देना भी अपनी संपत्ति के दम पर शुरु कर दिया है।
पाउडर व शराब के धंधे में पाती काटने वाले इस बदमाश को लेकर क्षेत्रवासी बताते है कि इसके यहां कुछ सालों पूर्व गोलिया भी चली थी, मगर रसूख के कारण कोई कार्रवाई नही हो पाई। बात-बात पर लोगों को धमकाने के लिए गुंडे बुला लेना, आयकर विभाग की आँखों में मिर्ची झोक कर इन्कम टेक्स की चोरी करना आदि जैसे कामों में शामिल इस बदमाश की शिकायत थाने पर पहुचने के बाद पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। थाने पहुची शिकायत पर पुलिस अब किस तरह की कार्रवाई करेगी ये आने वाले समय में पता चलेगा।
