
बड़ोदरा के कपूर आई ब्रिज नेशनल हाईवे पर देर रात हुई भीषण सडक़ दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन से ज्यादा घायल बताए जा रहे है।
बताया जाता है कि गुजरात के बड़ोदरा नेशनल हाईवे पर यात्रियों से भरी बस अहमदाबाद से सूरत की और जा रही थी, इसी दौरान तेज गति से आ रहे टे्रलर ट्रक ने टक्कर मार दी।
बताया जाता है कि पुलिस ने सूचना मिलते ही गंभीर रुप से घायल हुए लोगों को एसएसजी अस्पताल उपचार के लिए पहुचाया है। 
