महिला को कुत्ते ने काटा, अब नगर निगम देगा पीडि़ता को दो लाख रुपए
गुरुग्राम उपभोक्ता फोरम का फरमान, 11 तरह की नस्ल के कुत्तों पर लगाया प्रतिबंध

सडक़ पर जा रही एक महिला पर पिटबुल नस्ल के एक कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के हमले से महिला अचेत होकर सडक़ पर गिर पड़ी मगर कुत्ता उसे नौचता ही रहा। काफी दिनों तक महिला का उपचार चला और उसने ठीक होने के बाद उपभोक्ता फोरम की शरण ली। फोरम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम पर दो लाख रुपए जुर्माना ठोका है, यह राशि महिला को दी जाएगी। फोरम ने नगर निगम को विकल्प भी दिया है कि वह यह राशि कुत्ते के मालिक से भी वसूल कर महिला को दे सकती है।
मामला गुरुग्राम के सिविल लांईस क्षेत्र का बताया जा रहा है। महिला के फोरम में जाने के बाद मामले की अंतिम सुनवाई मंगलवार को हुई. इसमें पीडि़त महिला मुन्नी ने अपने वकील के जरिए अपनी बात रखा. कहा कि अगस्त महीने में वह काम पर जा रही थी. इसी दौरान सिविल लाइंस इलाके में ही रहने वाले विनीत चिकारा के पिटबुल कुत्ते ने उसके ऊपर हमला कर दिया. फोरम ने कहा कि तत्काल आरोपी के कुत्ते को जब्त किया जाए. इसके साथ गुरुग्राम में पल रहे प्रतिबंधित प्रजाति के अन्य कुत्तों को पालने का लाइसेंस रद्द करते हुए उन्हें पकड़ कर एक बाड़े में रखा जाए.
