Uncategorized
बैकसूर लोगों पर गोलियों की बरसात, 1 की मौत, 8 घायल
बिहार में गोलीबारी पर शुरु हुई सियासत, पुलिस ने शुरु की घेराबंदी

बिहार के बेगूसराय में दो बदमाशों ने अंधाधुध गोलीबार कर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया, वही इसी फायरिंग के चलते आठ लोग घायल हुए है। पुलिस ने जहां इस वारदात के बाद घेराबंदी कर शुरु कर बदमाश बाईक सवारों को हिरासत में लेने के प्रयास शुरु किए है, वही भाजपा ने इस वारदात के बाद बिहार में जंगलराज कायम होने की बात कही है।
मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 28 और 31 पर कई स्थानों पर दो बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया. यह वारदात तेघरा अनुमंडल क्षेत्र के एनएच 28 पर तीन जगहों पर हुई. कुल मिलाकर चार जगहों पर फायरिंग हुई है. ताबड़तोड़ फायरिंग से लोगों में चीख पुकार मच गई और लोग दहशत में आ गए।
