Uncategorized
जम्मू कश्मीर: बस हादसे में 11 की मौत, कई घायल
बचाव कार्य जारी, मृतकों को पांच-पांच लाख देने की घोषणा

जम्मू कश्मीर के पुंछ सवजियान इलाके में हुए मिनी बस दुर्घटना में 11 लोगों के मरने की खबर आ रही है। घायलों को मंडी अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही सेवा बचाव कार्य में जुटी है। घटना पर उपराज्यपाल ने दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवार को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की है, साथ ही घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था के निर्देश जिम्मेदारों को दिए गए है।
