धोखा: प्रेमी की हत्या कर खाली प्लाट में दफनाया, 5 माह बाद शव बरामद
प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया और कर दी हत्या, गुजरात से धराए आरोपी पति-पत्नी

उत्तराखंड के हल्द्वानी में रहने वाली युवती को यही पर सब्जी की दुकान लगाने वाले एक युवक से प्यार हो गया। ये प्यार चल रही रहा था और युवती का शादी हो गई, मगर शादी के बाद भी दोनो में अक्सर मोबाईल पर बाते होती रहती थी। एक दिन प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने के लिए गुरुग्राम बुलाया, यहां इनके बीच किसी बात को लेकर विवाद गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि प्रेमिका ने अपने पति के साथ मिल कर प्रेमी को मौत के घाट उतार कर शव को कालोनी के ही एक प्लाट में दफन कर दिया। मृतक प्रेमी ने जब भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई तो पुलिस ने पड़ताल कर पांच माह बाद शव को बरामद कर आरोपियों को गुजरात से हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार धनदेवी और बनी मौर्य प्रेमी-प्रेमिका थे, इसी बीच धनदेवी की शादी भोड़सी क्षेत्र के शिव विहार कालोनी में रहने वाले हरीश पाल से शादी हो गई। मगर शादी के बाद भी दोनो के रिश्ते पहले वाले ही रहे और अक्सर दोनो की बातचीत मोबाईल के माध्यम से होती रहती थी। इसे रिश्ते के बीच धनदेवी ने बनी मोर्य को 14 अप्रेल 2022 को फोन किया कि वह मिलने के लिए आए। जब बनी मोर्य मिलने के लिए पहुचा तो दोनो में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के बीच धनदेवी ने अपने पति को बुला लिया और इन दोनो ने मिल कर बनी मोर्य की हत्या कर दी।
इधर मृतक हरीश के भाई रूपचंद मौर्य ने 21 अप्रैल को उत्तराखंड के हल्द्वानी के काठगोदाम की एक पुलिस चौकी में उसके संदिग्ध हालात में लापता होने का मामला दर्ज कराया था। बनी मौर्य की तलाश में उत्तराखंड की पुलिस करीब डेढ़ माह पहले भोंडसी की शनि विहार कॉलोनी में धनदेवी के किराये के मकान पर भी आई थी।
पुलिस को मकान के मेन गेट पर देखकर पति-पत्नी पिछले दरवाजे से भाग गए थे, जिन्हें उत्तराखंड पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ के बाद उस प्लॉट में खुदाई करवाई जहां, इन्होंने बनी का शव दफनाया था। तीन घंटे तक चली खुदाई के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले के आगे की कार्रवाई की जा रही है।
