अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर हुए दिग्विजय सिंह ने लिखा-चाह गई चिंता मिटी, मनुआ बे परवाह
खडग़े को आला कमान का आशीर्वाद, शशि थरुर से सीधा मुकाबला

कल तक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए खम ठोक रहे दिग्विजय सिंह अब इस पद की दौड़ से पूरी तरह से आउट हो चुके है। आने वाले दिनों में सीधा मुकाबला शशि थरुर और मल्लिकार्जुन खडग़े के बीच तय माना जा रहा है। इधर शनिवार सुबह सिंह ने एक ट्वीट करके अपना संदेश साफ किया है। माना जा रहा है कि उन्होंने यह पोस्ट खडग़े के समर्थन में किया है। रहीम की एक कविता शेयर करते हुए सिंह लिखते हैं- चाह गई चिंता मिटी, मनुआ बे परवाह, जाके कछु नहीं चाहिए, वे शाहन के शाह।
पार्टी सूत्रों के अनुसार खडग़े का चुनाव जीतना तय माना जा रहा है। पिछले 50 सालों से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहे खडग़े ने शनिवार को राज्यसभा में विपक्षी नेता की पोस्ट से रिजाइन करके साफ कर दिया कि उनका कांग्रेस अध्यक्ष बनना लगभग तय है।
जानकारों की माने तो कई सालों से कांग्रेस पार्टी के संकटमोचक रहे मल्लिकार्जुन खडग़े इस वक्त कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष की रेस में सबसे आगे हैं। उनकी जीत तय मानी जा रही है। 
