Uncategorized

धधकती चिता से निकाला गया महिला का अधजला शव

मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने शुरु की कार्रवाई,

राजस्थान के भरतपुर क्षेत्र में रहने वाली एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इसके ससुराल वालों का कहना था कि महिला ने फांसी लगाई है। इन्होने महिला के मायके पक्ष को जानकारी दिए बगैर गुपचुप ढंग से महिला का अंतिम संस्कार करने की योजना बनाई और इसे मुक्तिधाम ले गए। जहां इसका दांह संस्कार कर दिया। इसी बीच मृतिका के भाई को खबर लगी तो उसने ताबड़तोड़ पुलिस को सूचना देते हुए ससुराल पक्ष पर जमीन विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मुक्तिधाम पहुच कर जलती चिता से महिला का अधजला शव बरामद कर पीएम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतिका के भाई के बयान पर ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
जलती चिता से महिला का शव पुलिस ने निकलवा लिया। पीहर पक्ष को शक था कि जमीन विवाद में उसकी हत्या कर दी गई है। इतना ही नहीं अंतिम संस्कार से पहले किसी को बताया भी नहीं गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इससे पहले ससुराल पक्ष वाले भाग खड़े हुए। मामला भरतपुर का है।
बताया जाता है कि रूपवास थाना क्षेत्र के औंदी नगला निवासी 50 साल की राम विद्या की गत दिवस ससुराल वालों ने गांव में बताया कि राम विद्या ने सुसाइड कर लिया है। इसके बाद वे अंतिम संस्कार के लिए शव को ले गए। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने मृतिका के भाई रामेश्ववर को इसके बारे में बता दिया। रामेश्वर ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस मौके पर पहुंची तो शव आधा से ज्यादा जल चुका था। इस पर गांव के लोगों की मदद से अधजला शव चिता से बाहर निकाला
पीहर पक्ष ने जमीन विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को बताया कि राम विद्या के पति ओमप्रकाश (54) ने अपने साले रामेश्वर की 15 लाख की जमीन दो साल पहले अपने नाम करवा ली थी। इसी के लिए बहन की गला दबा कर हत्या की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button