Uncategorizedक्राइम

अंकिता का अंत: रिर्जाट में वीआईपी को मिलता था, भरपूर देह सुख

पूर्व कर्मचारी ने दिया बयान, एसआईटी ने खंगाला रिर्जाट,अंकिता के शव पर पांच जगह मिले चोट के निशान

इन दिनों भले ही कई और तमाम रिजाँर्ट, होटल, रेस्टोरेंट या ढाबे का स्कोप न हो मगर ये सभी तेजी से खोले जा रहे है। इसके पीछे बड़ा मकसद देह व्यापार, तस्करी, ईधन की चौरी आदि आदि कारण होते है। उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भंडारी की मौत के बाद यहां की पूर्व महिला कर्मचारी ने खुलाशा किया है कि रिजार्ट सिर्फ वीआईपी यो को देह सुख देने के लिए ही चल रहा था। इधर सूत्रों का दावा है कि सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए एसआईटी का गठन कर चुकी है और जनता के गुस्से को देखते हुए एसआईटी भी आरोपितों के खिलाफ उन सबूतों को तलाश कर रही है, जिन्हे कथित आगजनी के चलते नष्ट दिया गया है।
अब चलते है उत्तराखण्ड के सूत्रो की नजर पर तो पता चलेगा कि वनांतरा रिजॉर्ट की पूर्व कर्मचारी ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य पर सनसनीखेज आरोप लगाये हैं. इस पूर्व कर्मचारी का कहना है कि वनांतरा रिजॉर्ट में पुलकित आर्य और उसके सहयोगी लड़कियों को लाते थे और वहां वीआईपी भी आते थे. मेरठ की रहने वाली इस पूर्व कर्मचारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए यह दावा किया है। इस पूर्व कर्मचारी का कहना है कि उसने मई में ऋषिकेश स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट में नौकरी शुरू की थी. लेकिन जुलाई में ही वहां से नौकरी छोड़ दी. पूर्व कर्मचारी का कहना है कि रिजॉर्ट का मालिक पुलकित आर्य और अंकित गुप्ता लड़कियों के साथ दुव्र्यवहार करते थे. वहां लड़कियां लाई जाती थी और वीआईपी भी आते थे.
इधर अंकिता की पीएम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतका के शरीर पर पांच जगह चोट के निशान होने का उल्लेख है, साथ ही मौत का कारण पानी में डूबना और दम घुटना बताया गया है। मृतका के साथ दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है। फिर भी संदेह दूर करने के लिए सैंपल को फारेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
देश में चर्चित हुए इस कांड के बाद अफसर भी सकते में जिन्होने इस प्रकरण को हल्के में लिया उन पर कार्रवाई हो रही है बताया जा रहा है कि अंकिता हत्याकांड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। की जिला अधिकारी द्वारा प्रारंभिक जांच आख्या के आधार पर राजस्व उपनिरीक्षक उदयपुर तहसील यमकेश्वर के वैभव प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति भी की गई है।
सरकार खुद को पाक साफ साबित करने दोषियों को सजा दिलानें में मुस्तैद नजर आ रही है। एक बयान में बताया गया कि अंकिता हत्याकांड में एसआईटी ने तफ्तीश में अब तेजी ला दी है। क्राइम सीन से लेकर आरोपी पुलकित के रिसोर्ट तक चप्पा चप्पा एसआईटी की टीम खंगाल रही है। इलेक्ट्रॉनिक से लेकर अन्य तमाम एविडेंस एसआईटी की टीम जुटाने में लगी है। पुलकीत के रिसोर्ट पर भी एसआईटी की टीम ने घंटों छानबीन की। इस दौरान फॉरेंसिक की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। नमूने लेकर अब इनकी जांच कराई जाएगी। एसआईटी की जांच की स्थिति को जानने के लिए खुद डीजी ला एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन मौके पर पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि एसआईटी हर एक सबूत जुटा रही है, जोकि मजबूत चार्ज शीट के साथ आरोपियों को सख्त सजा दिलाने में मददगार साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button