Uncategorized

दर्दनाक: 12 वी मंजिल से पत्नी और मासूम बेटी के साथ कूद गया कांस्टेबल

पुलिस को सुसाईड नोट की तलाश, एक ही स्थान पर पड़ी थी तीन लाशे

अहमदाबाद के गोटा इलाके में रहने वाले पुलिस कांस्टेबल ने आज दोपहर अपनी पत्नी और तीन साल की मासूम बेटी के साथ 12 वी मंजिल से कूद कर जान दे दी है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजे है, जहां से इन्हे पेतृक निवास भावनगर भेजा जाएगा। कांस्टेबल ने यह दर्दनाक कदम क्यू उठाया इसकी जानकारी पुलिस हासिल करने में जुटी है।
मृतक कांस्टेबल कुलदीपसिंह यादव वस्त्रपुर थाना के लेखा विभाग में कार्यरत होकर विगत तीन सालों से अपनी पत्नी रिद्वि व तीन साल की बेटी आंकाशा के साथ गोटा क्षेत्र के दिवा हाईट्स में रह रहा था।
घटना की जानकारी देते हुए कांतिलाल मेवाड़ा ने बताया कि बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे कांस्टेबल ने परिवार के साथ छलांग लगाई थी, जब उन्हे बिल्डिंग से उतर कर देखा तो जमीन पर तीन लाशे पड़ी हुई थी।
पुलिस के अनुसार मामले में हर तरफ से जांच की जाकर सुसाईड नोट की भी तलाश की जा रही है। घटना के बाद पूरी सोसाईटी में गम का माहौल है और हर कोई कुलदीप के इस दर्दनाक कदम का सच जानना चाह रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button