Uncategorized

कारों की चोरी करते हुए करोड़ों की संपत्ति का मालिक हुआ चोर

देश के अलग-अलग हिस्सों 5 हजार से अधिक कार चुरा चुका है चोर

किसी समय आँटो चलाकर अपनी रोजी रोटी चलाने वाले अनिल चौहान को की लत लग गई और उसने 27 सालों में देश के विभिन्न हिस्सों से पांच हजार से अधिक कारे चुरा कर सबसे बड़े कार चोर का रिकार्ड अपने नाम कर लिया। आज यह करोड़ों की संपत्ति का मालिक होकर पुलिस हिरासत में है।
दिल्ली पुलिस के अनुसार 52 वर्षीय अनिल की दिल्ली, मुंबई और नार्थ ईस्ट में बेतहाशा संपत्ति है. अनिल चौहान फ्लाइट से पूर्वोत्तर भारत और नेपाल तक जाकर कार चोरी करता था. मध्य दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने गुप्त सूचना के बाद देशबंधु गुप्ता रोड इलाके से अनिल चौहान को पकड़ा. पुलिस के मुताबिक, अनिल फिलहाल हथियारों की तस्करी में शामिल है. वह कथित तौर पर उत्तरप्रदेश से हथियार लेकर पूर्वोत्तर राज्यों में प्रतिबंधित संगठनों को आपूर्ति कर रहा था. छह पिस्टल और सात कारतूस बरामद किए हैं. मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, उसके गैंग में करीब 30 मेंबर हैं, जो देश के अलग-अलग हिस्सों में कार चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे.
यह कुख्यात कार चोर किसी समय दिल्ली के खानपुर इलाके में रहकर ऑटो रिक्शा चलाता था और 1995 के बाद से कार चोरी करने लगा था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button