Uncategorized

पिता के स्मारक पहुचकर राहुल गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा की शुरुवात की

5 माह तक कन्याकुमारी से श्रीनगर तक का सफर तय करेगी भारत जोड़ों यात्रा

 

कन्याकुमारी से लेकर श्रीनगर तक पांच माह तक चलने वाली भारत जोड़ों यात्रा की शुरुवात कांग्रेस आज से करने जा रही है। राहुल गांधी आज तमिलनाडु से इसे हरी झंडी दिखाएगे। इसके लिए जोरदार तैयारियां भी की जा रही है। बुधवार को यात्रा शुरु होने पहले राहुल गांधी ने बुधवार सुबह अपने पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक पर पहुंचकर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
वे शाम को भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने से पहले कन्याकुमारी के विवेकानंद स्मारक के बाद महान संत तिरुवल्लुवर स्मारक स्थल, कामराज स्मारक और गांधी मंडपम में जाएंगे और फिर भारत यात्रा की शुरुआत करेंगे. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के पैदल यात्री के रूप में कन्याकुमारी से अन्य पैदल यात्रियों श्रीनगर जाएंगे. यात्रा करीब 5 महीने से अधिक समय तक चलेगी. जिसमें 100 यात्री कन्याकुमारी से, 100 यात्री संबंधित राज्य से एवं 100 यात्री अन्य उन राज्यों से शामिल होंगे जो भारत यात्रा के मार्ग में नहीं पड़ते हैं.
बताया जाता है कि तटीय शहर कन्याकुमारी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की भव्य तैयारियां की हैं. शहर भर में कई स्थानों में पोस्टर लगे हैं. जिनमें तमिल भाषा में ‘राहुल गांधी आपका स्वागत है’ और ‘भारत जोड़ो यात्रा’ लिखा है. ‘महात्मा गांधी मंडपम; तक झंडे व रंग-बिरंगे कागजों से सजावट की गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button