Uncategorized

ट्रक ने सडक़ पर कत्ल-ए-आम मचाया, 4 की मौत

दो घायल. ट्रक चालक फरार, पुलिस ने ट्रक की तलाश के लिए टीमे बनाई

 

देश का राजधानी से आज आई खबर के मुताबिक एक तेज रफ्तार ट्रक ने डिवाईडर पर सो रहे छह लोगों को जख्मी कर दिया। जिसमें से चार की मौत हो गई है और दो लोग घायल होना बताए जाते है। सडक़ हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक का पता लगाने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।

इस हादसे में मरने वालों की पहचान 52 साल के करीम, 25 साल के छोटे खान, 38 साल के शाह आलम और 45 साल के राहुल के तौर पर हुई है। इसके अलावा जो दो अन्य लोग घायल हुए हैं, उनकी पहचान 16 साल के मनीष और 30 साल के प्रदीप के तौर पर हुई है।
जानकारों के अनुसार सीमापुरी में डीटीसी डिपोट रेडलाइट क्रॉस करते वक्त यह ट्रक सडक़ किनारे डिवाइडर पर सो रहे लोगों को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक अन्य को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया, जबकि चौथे शख्स की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button