Uncategorized

छठ पूजा का प्रसाद: सिलेण्डर ब्लास्ट, पुलिसकर्मी सहित 50 झुलसे

ब्लास्ट के दौरान दो मंजिला इमारत में आग फैल गई

छठ पूजा का प्रसाद तैयार किया जा रहा था कि तभी गैस सिलेण्डर में ब्लास्ट हो गया। इस दौरान प्रसाद तैयार कर रहे कई लोग झुलस गए वही आग को काबू करने के प्रयास में आधा दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी भी बुरी तरह से झुलस चुके है। घायलों को अस्पताल भेजा जाकर आग पर काबू पर पाने के प्रयास किए गए है।
हादसा बिहार के औरगांबाद स्थित तेली मोहल्ले की बताई जा रही है। बताया जाता है कि यहां छठ पर्व के लिए अनिल गोस्वामी के दो मंजिला घर में पूजा का आयोजन हो रहा था और इसी दौरान कई महिलाए प्रसाद भी बना रही थी। प्रसाद बनाने का काम जारी था, इसी दौरान गैस का रिसाव शुरु हो गया और देखते ही देखते सिलेण्डर में ब्लास्ट हो गया। हादसे में 7 पुलिसकर्मी सहित 50 लोग झुलसना बताए जा रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button