Uncategorized
कल होटल में तो आज कोंचिग सेंटर आया आग की चपेट में
आगजनी के समय सेंटर में मौजूद थे, 100 स्टूडेंट, जनहानि नही हुई

सोमवार को लखनऊ के हजरतगंज इलाके के एक होटल में लगी आग की आंच अभी ठंडी ही नही हो पाई थी और आज यहां एक कोंचिग सेंटर भीषण आग की चपेट में आ गया। घटना के समय सेंटर पर लगभग 100 बच्चे मौजूद रहे वो तो गनीमत रही कि कोई जनहानि नही हुई है।
हजरतगंज इलाके में सोमवार को चार मंजिला होटल में आग लगने से दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दस अन्य लोग घायल हो गए थे, और मंगलवार को हजरगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर के इलेक्ट्रिक रूम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. उन्होंने कहा कि इमारत में कोचिंग में दो हॉल में कक्षाएं चल रही थीं जो सुरक्षित नहीं थी
