बुलाती है, मगर जाने का नही: हनीट्रैप का शिकार हुआ सीए
2.50 लाख रुपए वसूल लिए और फिर 25 लाख की करने लगी मांग

बुलाती है मगर जाने का नहीं,ये दुनिया है इधर जाने का नहीं .. राहत साहब का ये शेर बदलते जमाने को समझने की सीख देता है। लखनऊ में एक चार्टर्ड अकाउटेंट को हनीट्रैप
का शिकार होकर पहले ढाई लाख गंवाना पड़े और लडक़ी ने अब 25 लाख रुपए की मांग रखी तो मामला पुलिस तक पहुचा है।
जानकारी के अनुसार लखनऊ के जानकीपुरम थाना क्षेत्र के एक सीए के पास कुछ समय पहले एक लडक़ी आमना रिर्टन फाईल कराने आई थी। सरस्वतीपुरम निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट के अनुसार 27 जून 2021 में कैसरबाग निवासी आमना उनके दफ्तर में आईटीआर भरवाने के लिए आई थी। उसने दवा कम्पनी में कार्यरत होने की बात कही थी। इसके बाद दोनों के बीच अक्सर बातचीत होने लगी। जब बात यारी-दोस्ती तक पहुची तो आमना के परिवार ने शादी का प्रस्ताव रखा जिसे सीए नेे भी मान लिया। इसके बाद आमना आर्थिक स्थिति कमजोर होने का बहाना बनाकर सीए से ढाई लाख रुपए ले गई।
इसी बीच सीए ने जब दौबारा रिर्टन भरा तो उसे पता चला कि आमना के खाते में किसी अजीत कुमार ने 17 लाख रुपए जमा कराए है। सीए ने जब खोजबीन की तो जानकारी सामने आई कि आमना कई लोगों का हनीट्रेप का शिकार बना चुकी है।
जब सीए ने आमना से इन रुपयों के बारे में पूछताछ की तो वह झगडऩे लगी और अपने परिवार के साथ सीए के घर पहुच कर रिश्ता तोडऩे और 25 लाख रुपए की मांग करने लगी। आमना ने धमकी दी कि अगर रुपए नही दिए तो वह दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज करा देगी। सीए और उसका परिवार दौडक़र पुलिस के पास मदद के लिए गया, जहां पुलिस ने मामले की जांच शुरु की है।
