अपने ससुर पर महिला सब इंस्पेक्टर ने की थप्पड़ों की बरसात
पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की तैयारी की

महिला पुलिस को ना जाने किस बात का गुस्सा आया कि वह अपनी मां और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने ससुराल पहुची और अपने ससुर पर थप्पड़ों की इतनी बरसात की कि देखने वालों का दिल पसीज गया, मगर मारने वाली महिला सब इंस्पेक्टर थी, इसलिए सब के मुंह पर ताला लगा हुआ था। किसी समझदार ने इस मारपीट का वीडिय़ों बना कर वायरल किया तो पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले को संज्ञान मेंं लिया और चाटेबाज महिला सब इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की तैयारी की है।
दिल्ली वालों के मुताबिक वीडियो में सब इंस्पेक्टर अपने ससुर की पिटाई कर रही है। इस दौरान महिला की मां और दूसरे पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं। यह घटना महिला के ससुराल की है, जहां महिला अपने बुजुर्ग ससुर पर रविवार को थप्पड़ों की बरसात कर रही है। दिल्ली पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद मामले का संज्ञान लिया है।
यह वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। जिसमें देखा जा रहा है कि महिला कांस्टेबल अन्य पुलिसर्मी के दखल देने से पहले कई थप्पड़ मार रही है। महिला की मां भी उसके साथ बुजुर्ग को पीट रही है।
