Uncategorized

अब स्टेशनों पर जूते पाँलिस करने वालों के लिए जारी कर दिए टेंडर

मुंबई में पहले हो चुका है विरोध, दुर्ग, रायपुर में रेलवे ने जारी किए टेंडर

सेंट्रल रेलवे ने मुंबई के मध्य इलाकों में शू पॉलिश करने के लिए टेंडर जारी किए जाने के विरोध के बाद रेलवे ने अब रायपुर और दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जूते पाँलिस करने वालों के लिए टेंडर जारी कर रहा है। इस टेंडर के लिए जूते पाँलिस कर पांच-दस रुपए कमाने वालों के सामने सबसे बड़ा संकट ये है कि वे 51 हजार रुपए की सुरक्षा राशि कहां से लाएगे।
जानकारों के अनुसार दुर्ग और रायपुर रेलवे स्टेशन में 3 साल तक के लिए जूता पॉलिश करने के लिए टेंडर जारी किया गया है। रायपुर में टेंडर की अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट की रकम 50 हजार रखी गई है। जबकि दुर्ग में यह राशि 4400 रुपए ही है। टेंडर की वैल्यू 2.5 लाख रुपए तक आंकी गई है। जूता पॉलिश कर दो वक्त की रोटी कमाने वाले अब इस बात से परेशान हैं की सिक्योरिटी डिपॉजिट के नाम पर 50,000 कहां से जमा करें। साथ ही ऐसी कोई संस्था का भी पता नहीं जो उन्हें जुटा पॉलिश करने के लिए अनुभव प्रमाण पत्र दे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button