अध्यक्ष की कुर्सी: थरुर और गेहलोत के बीच मुकाबला ?
22 सितम्बर को जारी होगी अधिसूचना, मतदान 17 अक्टूबर को

बैपटरी होने वाली कांग्रेस को पटरी पर लाने की कवायद तेज है और इसी के चलते अध्यक्ष पद को लेकर होने वाले चुनाव में तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरुर और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत के बीच मुकाबला होने की संभावना बन रही है। थरुर पार्टी के जी-23 सदस्यों में से एक नेता है जिन्होने कांग्रेस में व्यापक सुधार की संभावना व्यक्त की थी।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 24 सितम्बर से नामांकन दाखिल होना शुरु होगे जो 30 सितम्बर तक स्वीकार किए जाएगे। इधर गेहलोत व थरुर के बीच होने वाले इस संभावित मुकाबले के बीच राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने के प्रस्ताव कुछ राज्यों की सरकारे पारित कर रही है। हांलाकि इन प्रस्तावों पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कोई असर नही होना बताया है। इधर गेहलोत अध्यक्ष बनने के मामले में पूर्व मेें अरुचि दिखा चुके है। ऐसे में मुकुल वासनिक, मल्लिकार्जुन खडक़े आदि के भी नाम सामने आए है। मगर तेजी से बढ़ता नाम शशि थरुर का है, जिस पर सोनिया गांधी का भी एतराज नही होना बताया जा रहा है।
