चंडीगढ़ के बाद आईटी मुंबई में नहाते हुए छात्रा का एमएमएस
छात्रा ने लगाया केंटिन कर्मचारी पर आरोप, गिरफ्तार, केंटिन सील किया

बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं । मगर कैसे? जिन पर बचाने का दायित्व है वो बैसुध है। कल खबर मोहाली की चंडीगड़ युनिवर्सिटी से आई कि पांच दर्जन से ज्यादा बेटियों की नहाते हुए तस्वीर उतार कर उन्हे वायरल कर दिया गया। आज खबर मुंबई से आ रही है कि आईआईटी मुंबई में एक छात्रा का नहाते हुए वीडिय़ों केंटिन के कर्मचारी ने बना लिया।
आईआईटी मुंबई की छात्रा का आरोप है कि जब वो हाँस्टल के वाँशरुम में नहा रही थी उसी दौरान कैंटिन का एक कर्मचारी पाईप के सहारे चढ़ कर आया और वीडिय़ों बनाने लगा। जब उसने शौर मचाया तो वह भाग खड़ा हुआ।
छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने कैंटिन के कर्मचारी को हिरासत में लेकर बताया कि इस कर्मचारी के मोबाईल में कुछ नही मिला है, उधर कालेज प्रबंधन ने केटिंन जांच पूरी होने तक बंद कर दिया है। छात्राओं ने पुख्ता इंतजाम की मांग की तो ढोल पीटू सरकार होश में आई और बोली कि जब तक महिला स्टाँफ नही होगा तब तक कैंटिन बंद रहेगी।
