Uncategorized

पापा की परी: पिता की हत्या कर थाने में गुमशुदगी कराने पहुची बेटी

बेटी के अवैध संबधों का पता चलने पर पिता हो गए थे नाराज

हर पिता अपनी बेटी का रिश्ता किसी ऐसे घर में करना चाहता है, जहां उसका सुखी संसार बस सके। इसी सोच के साथ संतोष कुमार ने अपनी बेटी का रिश्ता सही जगह करना चाह रहे थे। उधर बेटी के संबध एक शादीशुदा व बच्चों के पिता रविन्द्र नामक युवक से बन गए थे। रविन्द्र और संतोष की बेटी अक्सर मोबाईल पर घंटों बाते करते रहते थे, इसकी जानकारी संतोष को मिली तो पिता और बेटी के बीच घर में घमासान हुआ। इस विवाद के बाद बेटी ने अपने पिता को ही रास्ते से हटाने की योजना बनाई और प्रेमी को उकसा कर उसने और प्रेमी ने पिता को दर्दनाक मौत देकर शव को शौचालय में छिपा दिया, और थाने मेें पिता की गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने पड़ताल की तो बेटी ही पिता की हत्यारी निकली।
मामला मिर्जापुर जिले के जयपट्टी कला गांव का है। जहां के रहने वाले संतोष कुमार भारती गत मंगलवार से लापता बताए जा रहे थे। पुलिस ने जब संतोष भारती की पड़ताल की तो पता चला कि सोमवार रात संतोष और इनकी बेटी के बीच विवाद हुआ था। पुलिस ने इस एंगल से तलाश की तो सच सामने आ गया। इस मामले में संतोष की बेटी, इसके प्रेमी रविन्द्र गौड़, इसके पुत्र गौतम गोड़ को हिरासत में लिया है। आरोपितों ने बताया कि संतोष की हत्या कर इनका शव शौचालय के सीवर में छिपा रखा है। पुलिस ने शव बरामद कर रविन्द्र व संतोष की बेटी सहित सभी आरोपितों को जेल भेजा है। पुलिस जब आरोपितों को थाने ला रही थी, तभी ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होने आरोपितों पर पथराव कर दिया। इस पथराव के चलते पांच पुलिसकर्मी भी घायल हुए है। इस पथराव के बाद पुलिस ने तीन लोगों को भी हिरासत में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button