फिल्म अभिनेता और सांसद सनी देओल लापता ?
संसदीय क्षेत्र के लोगों ने जगह-जगह लगाए पोस्टर

फिल्म गदर सहित तमाम फिल्मों के माध्यम से फिल्म उद्योग में गदर मचाने वाले अभिनेता और सांसद पिछले सालों से लापता बताए जा रहे है। पंजाब के पठानकोट में बीजेपी सांसद सनी देओल के लापता होने को लेकर क्षेत्रीय लोग जगह-जगह पोस्टर चस्पा किए जा रहे है।
सनी देओल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले एक स्थानीय ने कहा, सांसद बनने के बाद वे कभी गुरदासपुर नहीं आए। वे खुद को पंजाब का बेटा कहते हैं लेकिन उन्होंने कोई विकास कार्य नहीं किया है, फंड आवंटित नहीं किए हैं यहां केंद्र सरकार की कोई योजना नहीं लाए हैं। अगर वे काम नहीं करना चाहते हैं, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।
सांसद के लापता होने के ये पोस्टर शहर में कई घरों की दीवारों, रेलवे स्टेशनों और वाहनों पर चिपकाए गए हैं। सनी देओल गुरुदासपुर की लोकसभा सीट से सांसद हैं। 2019 में हुए आम चुनाव में वो बीजेपी टिकट पर चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हुए हैं। 
