Uncategorized

पति ने बीवी के शरीर में एचआईवी संक्रमित ब्लड इंजेक्ट किया

पति-पत्नी साथ में रहकर मजे की जिन्दगी गुजार रहे थे, मगर कुछ सालों बाद इनके बीच विवाद हो गया और नौबत तलाक तक पहुच गई। तलाक के बाद पति तन्हा हुआ तो उसे उसे पत्नी की याद आने लगी। पिछले दिनों दोनो की मुलाकात हुई, दोनो ने रेस्टोरेंट में खाना खाया, और इसी दौरान पति ने बीवी से वापस घर लौटने की जिद की, तो पत्नी ने इंकार कर दिया। इसी बात से नाराज पति ने एचआईव्ही पाँजीटिव संक्रमण से युक्त ब्लैड से पत्नी पर हमला कर दिया। इसके बाद पत्नी बेहोश हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया जाकर पति को हिरासत में लिया गया है।
मामला गुजरात के सूरत इलाके का बताया जाता है, जहां का रहने वाले शंकर काबली की शादी 15 साल पहले महिला से हुई थी, शंकर वाहन चलाने का काम करता है। किन्ही कारणों से दोनो के बीच विवाद बढऩे लगे तो गत दो माह पहले दोनो के बीच तलाक हो गया। इधर तलाक के बाद भी आरोपित शंकर महिला से लगातार संपर्क साधने की कोशिश करता रहा। इसमें वो सफल भी हुआ और पिछले दिनों महिला इससे मिलने के लिए आ गई। दोनों ने पूरे दिन एक साथ शॉपिंग की. इस दौरान रेस्टोरेंट में खाना भी खाया. जब शाम हुई तो आरोपी महिला को मोरा भागल इलाके में एक सुनसान जगह पर ले गया. उसने दोबारा महिला से साथ रहने को कहा. लेकिन, महिला बार-बार इनकार करती रही. फिर, अचानक मौका देख आरोपी ने महिला के शरीर में एचआईवी संक्रमित ब्लड इंजेक्ट कर दिया।
इस मामले की शिकायत महिला ने थाने में की है और पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर ब्लेड की जांच के लिए लैब में भेजा है। महिला अस्पताल में भर्ती होकर अपना उपचार करा रही है। आरोपित के अनुसार टीवी शो में उसने देखा था कि एक आदमी एक महिला के शरीर में कुत्ते का ब्लड इंजेक्ट कर रहा है. यही से उसे आइडिया आया. फिर उसने कही से एचआईवी संक्रमित रोगी के ब्लड का जुगाड़ किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button