अंधा प्रेम: प्रेमी के लिए पति को मारकर फांसी पर लटका दिया, बेटी ने खोला राज

पति वेल्डिंग का काम करता था और पत्नी एक अस्पताल में नर्स थी, दोनो की जिन्दगी इनकी 13 साल की बेटी के साथ मजे में गुजर रही थी और इसी बीच पत्नी के जीवन में एक प्रेमी का प्रवेश हो गया। करीब दो साल तक तक पत्नी और प्रेमी के बीच चल रहे रिश्ते की खबर एक दिन पति को लगी तो वो गुस्साया और उसने दोनो को अलग-अलग करने का काफी प्रयास समझाईश के माध्यम से किया। इधर पत्नी के सिर पर अंधे प्रेम का साया इस कदर घर गया था कि वो किसी की बात मानने को तैयार ही नही थी और एक रात उसने पति को तकिये से मुंह दबा कर मार डाला और लाश को फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो जांच में गड़बढ़ लगी और पुलिस ने मृतक की बेटी से पूछताछ की तो बेटी ने बताया कि मम्मी ने तकिये से मुंह दबा कर पापा को मारा है। अब प्रेमी और नर्स पत्नी पुलिस हिरासत में है।
मामला गाजियाबाद का है जहां एक फेक्ट्री में वेल्डिंग का काम करने वाले महेश राणा की हत्या की गई है। इसकी पत्नी कविता एक अस्पताल में काम करती है, और यही काम करते हुए बीमा पाँलिसी का भी काम करने वाले विनय शर्मा से इसके अवैध संबध हो गए। इस अवैध संबध की जानकारी जब महेश को लगी तो उसने विरोध किया। इसी विरोध के चलते कविता ने महेश का मौत के घाट उतार दिया और महेश के भाईयों को फोन कर बताया कि महेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक का पीएम भी उसी अस्पताल में कराया गया जहां कविता काम करती थी, कविता ने यहां भी महेश की मौत को आत्महत्या बताने का प्रयास किया था। इधर पीएम में मौत की वजह दम घुटना बताया गया तो पुलिस का माथा ठनका और इस मामले में मृतक के भाईयों व बेटी से पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हो गया। बेटी ने बताया कि उसने पापा की हत्या होते हुए खिडक़ी से देखा था। पुलिस ने कविता और इसके प्रेमी विनय को हिरासत में ले लिया है।
