Uncategorized

चार बच्चों के पप्पा मुंबई से ले आई नई मम्मी, पहली पत्नी थाने पहुची

काम की तलाश में मुंबई गया बिलाल फकीर अरबी खातून को दुल्हन बना लाया

पत्नी और चार बच्चों के पालन पोषण में आ रही दिक्कत के चलते गुडग़ांव निवासी बिलाल फकीर नामक व्यक्ति काम की तलाश में मुंबई चला गया। वहां इसने कुछ दिन काम किया और मेहनताना के रुप में मिली राशि से इसने एक महिला से कोर्ट मैरिज कर ली। जब बिलाल अपनी दूसरी पत्नी को लेकर घर पहुचा तो पहली पत्नी ने इसका विरोध किया और थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
मामला भरतपुर कामां थाने के गांव गुडग़ांव का है। यहां पीडि़ता पहली पत्नी ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बताया जाता है कि गुडग़ांव निवासी बिलाल फकीर पुत्र अली मोहम्मद अपने चार बच्चों व पत्नी सहरूना को छोडक़र रोजी रोटी की तलाश में मुंबई जा पहुंचा। जहां वह घरों में जाकर कुर्कर, गैस के चूल्हे, ठीक करने का कार्य करने लगा। तभी एक दिन घर में झाडू पौछा का कार्य करने वाली पश्चिम बंगाल की बेलनगर निवासी अरबी खातून से मुलाकात हो गई और दोनों के प्रेम प्रसंग के चलते मुंबई अंधेरी को छोडक़र अलवर जिले के तिजारा में मजदूरी करने लगे और बीती 27 सितंबर 2022 को दोनों कोर्ट मैरिज कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button