चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में 60 छात्राओं के नहाते हुए वीडिय़ों वायरल, 8 ने किया सुसाईड का प्रयास
लड़कियों के नहाते हुए वीडिय़ों बनाए जाकर शिमला में युवक को भेजे गए

खबर मोहाली चंडीगढ़ युनिवर्सिटी से आ रही है, जहां पांच दर्जन से ज्यादा लड़कियों के नहाते हुए वीडिय़ों वायरल हुए है। इन वीडिय़ों के वायरल होने के बाद आठ लड़कियों ने आत्महत्या का प्रयास किया है जो अस्पताल में जीवन और मौत से संघर्ष कर रही है। ये सभी छात्राएं एमबीए में पढ़ती हैं, इस घटना के बाद हंगामा शुरु हो गया है और पुलिस स्थिति को नियंत्रण करने में जुटी है। इस शर्मनाक घटना को दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द्र केजरीवाल ने दुखद बताया है वही शिक्षा मंत्री ने हंगामा करने वालों से शांत रहने की अपील की है।
समाने आ रही जानकारी के अनुसार एक आरोपी छात्रा काफी समय से नहाते वक्त लड़कियों के वीडियो बनाती थी. जिस लडक़ी ने छात्राओं का वीडियो बनाया है, उस पर आरोप है कि साथी लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर शिमला में रहने वाले एक लडक़े को भेज दिए, जिसने ये वीडियो वायरल कर दिए. वहीं मामले में उस लडक़े की तलाश में पुलिस की टीम शिमला भेजी गई है, जिसने वीडियो सोशल मीडिया पर डाला.
वीडिय़ों वायरल होने और आधा दर्जन से ज्यादा छात्राओं के मरने के प्रयास की खबर के बाद यूनिवर्सिटी में बवाल मच गया. यूनिवर्सिटी के छात्रों ने देर रात धरने पर बैठ गए और जमकर हंगामा किया।
इस मामले में छात्रों का आरोप चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी प्रबंधन उन पर मामले को दबाने का दवाब बना रहा है. वहीं उस आरोपी छात्रा ने भी कबूला है कि उसने वीडियो बनाकर शिमला के एक लडक़े को भेजे थे. वहीं पूरी घटना को लेकर छात्राओं ने हाथ में मोबाइल की टार्च जलाकर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हंगामा और नारेबाजी की. इस मामले में पुलिस ने बताया कि दोषियों को हिरासत में लिया जाकर पूछताछ की जा रही है।
