
लैंडस्लाइड के चलते काठमांडू के निकट बड़ा हादसा हुआ है। खबर नेताल से आ रही है कि पश्चिमी नेपाल स्थित अछाम जिले के विभिन्न हिस्सों में लैंडस्लाइड के चलते 13 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 10 घायल हैं और कम से कम 10 लोगों को रेस्क्यू किया गया है। मामले की गंभीरता से लेते हुए नेपाल के गृहमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों के लिए हेलिकॉप्टर का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं।
