Uncategorized

लेडी डाँन का आंतक: महिला जेल पहरी का हाथ तोड़ा

निगरानीशुदा बदमाश है मोनिका सचदेव,जेल स्टाँफ को नचाती है अपने इशारों पर

मारपीट, तस्करी, लोगों को डराने-धमकाने जैसे अनेक मामलों में लिप्त रायपुर की कुख्यात महिला अपराधी मोनिका सचदेव इन दिनों जेल में बंद है, मगर जेल के अंदर भी इसका खौफ बरकरार है। बीते दिनों जेल की महिला प्रहरी माधुरी वर्मा ने इसे अनुशासन में रहने की सीख दी तो मोनिका ने इसे इतना पीटा की हाथ फेक्चर हो गया। अब माधुरी हाथ में प्लास्टर लिए नौकरी कर कर रही है।
पुलिस की माने तो मोनिका सचदेव कोतवाली इलाके की निगरानीशुदा बदमाश है। आए दिन जेल जाना, पुलिस की हिरासत में रहना इस महिला के लिए आम बात है। ये कई तरह के अवैध धंधों, गांजे की तस्करी, लोगों को धमकाना, मार-पीट जैसे मामलों में आरोपी रही है। बीते 2 अगस्त को सिविल लाइंस थाने की पुलिस इसे गिरफ्तार किया। गांजे की तस्करी के एक मामले में पुलिस ने कुछ दिन पहले 9 बदमाशों को पकड़ा था। उनसे मोनिका भी जुड़ी हुई थी।
बताया जा रहा है कि जेल के सख्त पहरे में डाँनगिरी दिखा रही मोनिका ने खुद की गैंग बना रखी है। इसकी गैंग का संचालन अब भी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button