खनन माफिया को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला, 5 घायल, 2 लापता 1 की मौत
उत्तराखँड के ऊधमनगर का कुख्यात खनन माफिया है, जफर

उत्तरखण्ड के ऊधमनगर में रहने वाले कुख्यात व 50 हजार के इनामी खनन माफिया जफर को गिरफ्तार करने गई उत्तरप्रदेश पुलिस पर जफर के साथियों ने हमला कर दिया। इस दौरान चली गोलियों से एसएचओं सहित पांच पुलिस जवान घायल हो गए, 2 लापता बताए जाते है वही ब्लाक प्रमुख की पत्नी की भी गोली लगने से मौत होना बताई जा रही है।
बताया जाता है कि मुखबिर की सूचना पर यूपी की मुरादाबाद के ठाकुरद्वार थाने की पुलिस और एसओजी टीम कल शाम ऊधमपुर पहुची थी। यहां जफर को पुलिस पकडऩे का प्रयास कर रही थी, तभी वो पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया वही इसके साथियों ने पुलिस बल पर हमला करना शुरु कर दिया। बताया जाता है कि जफर ब्लाँक प्रमुख गुरताज भुल्लर का गुर्गा बताया जाता है। जफर के फरार होने के बाद गुरताज के लोगों ने पुलिस बल के जवानों को बंधक बना कर पहले उन्हे बुरी तरह पीटा और फिर गोलियां चलाई। इस बीच जवाबी फायरिंग हुई जिसमें गुरताज गुल्लर की पत्नी गुरप्रीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई।
इधर गुरप्रीत की मौत की खबर गांव में आग की तरह फैली तो सैकड़ों ग्रामीणों ने रास्ता रोक कर जाम लगा दिया और पुलिस पर गुरप्रीत की हत्या का आरोप लगाने लगे। मृतिका के परिजनो और ग्रामीणों ने कुछ पुलिसकर्मियों को पकडक़र कुंडा थाने में जमा करा दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस अधिकारी व जवान मौके पर पहुचे है और मामले को शांत किए जाने के प्रयास किए जा रहे है।
