Uncategorized

पत्नी ने वो का विरोध किया तो पति ने मार कर पंखे पर लटका दिया

मौत को आत्महत्या बताने का प्रयास कर रहे पति को पुलिस ने हिरासत में लिया

एक पत्नी को जब अपने पति के अन्य महिला के साथ अवैध संबध होने की जानकारी मिली तो उसने नाराजगी जताते हुए कहां कि पति और पत्नी के बीच में वो से संबध रखना बंद करे। इस बात पर पहले तो पति राजी हो गया, मगर उसने अवैध संबध समाप्त नही किए तो पति पत्नी में आए दिन विवाद होने लगे। यही विवाद एक दिन इतना बड़ा कि पति ने पत्नी को मारकर पंखे से लटका कर इस हत्या को आत्महत्या बताने का प्रयास किया, मगर जल्द ही पुलिस ने सच्चाई का पता लगा कर पति को हिरासत में ले लिया है।
पूरा मामला बेंगलुर के बासनवाड़ी इलाके का है, जहां आरोपी पति नरेन्द्र के अवैध संबध कौशल्या नाम की महिला से बने हुए थे। इन संबधों का नरेन्द्र की पत्नी चंदा उर्फ चारु विरोध करती आ रही थी। इसी विरोध के चलते नरेन्द्र ने चंदा को मौत के घाट उतार दिया। वारदात की जानकारी जब चंदा के परिजनों को लगी तो उन्होने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मृतिका के शरीर पर चोट के निशान पाए जाने के बाद पुलिस ने नरेन्द्र के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button