Uncategorized

कर्ज से परेशान भाजपा जिलाध्यक्ष ने मौत को गले लगाया

दीपावली के पहले कर्ज चुकाने का वादा कर रहे थे, मगर रुपए नही लौटा पा रहे थे

उदयपुर के भूपालपुरा इलाके में रहने वाले भाजपा ओबीसी मोर्चो के जिलाध्यक्ष ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के अनुसार मृतक प्रभू प्रजापत ने डिप्रेशन में आकर यह कदम उठाया है। पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच कर रही है। मृतक की दो बेटिया है।
जानकारों के अनुसार पशु आहार का व्यापार करने वाले 58 वर्षीय प्रभू प्रजापत बीसी के जरिए लोगों से अपने यहां रुपए जमा कराते और फिर इस रुपयों का उपयोग अपने व्यापार में करते आ रहे थ, इनके पास लोगों को करोड़ों रुपया भी जमा था। इसी बीच उन्हे व्यापार में घाटा हुआ तो उन्होने अपनी मंहगी कार और फार्म हाउस भी बेच दिया था। इसके बावजूद भी कई लोग इन पर रुपए की मांग कर रहे थे।
बताया जाता है कि भाजपा नेता प्रभू प्रजापत सक्रिय नेता माने जाते थे, यही कारण है कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का इनके कार्यक्रमों में आना जाना लगा रहता था। यह महंगे शौक और लग्जरी लाइफ स्टाइल की वजह से रुपए खर्च करने के लिए भी जाने जाते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button