क्राइम

श्रद्धा हत्याकांड: आफताब ने मध्यप्रदेश की किसी नदी में फेका था श्रद्धा वॉकर का मोबाईल?

ठोस सबूत जुटाने के लिए जंगल-जंगल भटक रही है दिल्ली पुलिस, मगर हाथ अभी खाली है

श्रद्धा वॉकर हत्याकांड को अंजाम देने वाले आफताब ने बड़े ही शातिराना तरीके से लाश के अंगों को ठिकाने लगाया है। पुलिस आफताब को साथ लिए कई जंगलों की खाक छान चुकी है, मगर ठोस सबूत आज तक हाथ नही लग पाए है। मृतिका के मोबाईल को लेकर जगह-जगह तलाश किया गया, मगर वह भी नही मिला है। हत्या को अंजाम देने के करीब दस दिन बाद आफताब मुंबई निकल गया था. इस बीच उसे श्रद्धा के मोबाइल फोन के जरिए पकड़े जाने का डर हुआ तो मध्यप्रदेश और मुंबई के बीच किसी नदी में उसने मोबाइल फोन को भी ठिकाने लगा दिया. पुलिस के लिए ऐसे हालातों में अब मोबाइल फोन का मिलना मुश्किल है।
पुलिस सबूतों के अभावों में अभी तक हाथ पर हाथ रखे खड़ी है और सब श्रद्धा हत्याकांड के मुख्य आरोपित आफताब के बयानों के आसपास ही घुम रहा है। पुलिस को शंका ये भी है कि आफताब उसे गुमराह कर रहा है, इसके लिए पूछताछ लगातार जारी है। जंगल जंगल तलाशी के दौरान जो कुछ सबूत मिले है। फिलहाल पुलिस के पास सबूत के नाम पर एक फ्रिज है और कुछ हड्डियां, इन हड्डियों को लेकर भी अभी संदेह की स्थिति बनी हुई है। श्रद्धा के बॉडी पार्ट के नाम पर पुलिस के पास कुछ हड्डियां तो हैं, लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि यह हड्डियां किसकी हैं. दरअसल अभी तक श्रद्धा की खोपड़ी, कलाई या घुटने की हड्डी नहीं मिली है। पुलिस अब फोरेंसिक टेस्ट के लिए भेजी गई हड्डियों व आरोपी के फ्लैट में रखे फ्रिज व अन्य सामानों से से मिले अन्य सबूतों की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button