Uncategorized

मोहिनी दवाई से सम्मोहित होती थी महिलाए, चार लोगों की हत्या ने खोला राज

भिलाई के कपसदा गांव का भोलाराम अपने बरामदे में हर सप्ताह चलाता था मस्ती बार

एक परिवार के मुखिया उसकी पत्नी और दो बच्चों की निर्मम तरीके से की गई हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस को जो जानकारी मिली वो पुलिस के लिए पैरों तले जमीन खिसकने वाली होकर पुलिस की अनदेखी को भी उजागर कर रही थी। हत्या मृतक के भाई व उसके साथियों ने ही लूट के लिए की थी। बताया जाता है कि मृतक अपने घर के बरामदा में हर सप्ताह मस्ती बार का संचालन करता था। जहां शराब, कबाब व शबाब की व्यवस्था रहती थी। ग्राहकों के लिए महिलाओं का इंतजाम करने के लिए मृतक ओडिसा से मोहिनी नामक दवाई लाकर महिलाओं को उसका सेवन करता था, जिससे महिलाएं सम्मोहित होकर मृतक जो कहता वो करने लगती थी।

पुलिस के अनुसार गत दिवस कुम्हारी थाने से महज 6 किमी दूर भोलाराम इसकी पत्नी नैला, 7 साल की मुक्ता और 12 साल की बेटे की बेहरमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने जब मामले की जानकारी निकाली तो पचा चला कि हत्याकांड में भोलाराम के भाई किस्मत यादव का हाथ है और इसने अपने कुछ साथियों के साथ इस वारदात को अंजाम दिया है। आरोपीगण मृतक भोलाराम यादव के घर से 7 लाख 92 हजार 400 रुपए कैश और बड़ी मात्रा में सोने चांदी के आभूषण और महंगे कपड़े लूटने पहुंचे थे।
पुलिस की पूछताछ में भोलाराम के छोटे भाई किस्मत ने बताया कि भोलाराम गलत तरीके से इतनी कमाई कर रहा था कि उसने ट्रैक्टर, जमीन और बड़ी मात्रा में सोने चांदी के आभूषण खरीदा था। किस्मत उससे पैसे मांगता तो वह नहीं देता था। भोलाराम और उसका मित्र आकाश मांझी ओडि़शा से मोहनी दवाई लाते थे और उसी से लड़कियों को कंट्रोल में करके इनका उपयोग मस्ती बार के लिए करते थे।
किस्मत यादव ने बताया कि उसने भोलाराम से कुछ समय पहले 15 हजार रुपए उधार मांगे थे, किस्मत यादव चाहता था कि वो भी ओडिशा में घुरकोटी के बाबा से मोहनी दवा लाकर भोलाराम जैसी पार्टी आयोजित करे जिसमें लड़कियों का उपयोग हो सके। मगर भोलाराम ने ये रुपए देने से इंकार कर दिया था। इसी बात से नाराज किस्मत यादव ने अपने साथियों

किस्मत भोलाराम से उसी के लिए रुपए मांगने गया था। भोलाराम ने मना कर दिया तो उसने उसकी हत्या का प्लान बनाया। इसके बाद किस्मत ने , आकाश और टीकम दास धृतलहरे ने साथ बैठकर शराब पी। उसके बाद वह लोग कुल्हाड़ी, सब्बल और फसल काटने का पट्टा लेकर गए और भोलाराम, उसकी पत्नी नैला और 12 साल के बेटे व 7 साल की बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार मृतक भोलाराम के यहां होने वाली पार्टी में जुए के दांव लगते थे, शराब परोसी जाती थी, वही करीब 50 किलों चखना के रुप में मछली और मुर्गो का सेवन किया जाता था। यही पार्टी एक पूरे परिवार की मौत का कारण बनी है। आरोपियों से आगे पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button