राजनीति

मान चाहे ना मान, नशे मेें थे भगवंतसिंह मान ?

विपक्ष ने बोला हमला तो आप पार्टी के नेता सफाई देने में जुटे

पंजाब के सीएम को जर्मनी के फ्रैकफोर्ट एयरपोर्ट पर विमान से इसलिए उतार दिया गया कि वे धुत नशे में थे, उन्हे वहां उनकी पत्नी और सुरक्षाकर्मी सहारा देकर विमान में चढ़ाने का प्रयास कर रहे थे, मगर मान थे कि मानने का नाम ही नही ले रहे है। इस मामले में आप पार्टी के जिम्मेदार जहां एक और सफाई देकर फैले हुए रायते को संभालने का प्रयास कर रहे है। इधर मौके की तलाश में बैठे विपक्षी नेताओं का कहना है कि सीएम ने दुनिया भर में शर्मिन्दा कर दिया है।

जानकारों के अनुसार आप पार्टी के सीएम श्रीमान को 17 सितंबर को उस वक्त विमान से नीचे उतारा गया जब वे भारत आने के लिए जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर लुफ्थांसा एयरलाइंस में सवार हो गए थे।  एक वेबसाइट ने यात्रियों के हवाले से लिखा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान बेहद नशे में थे। वे अपने पैरों पर खड़े नहीं हो पा रहे थे। उ पंजाब सरकार के अधिकारियों ने एयरलाइंस के क्रू मेंबर्स को मनाने की खूब कोशिश भी की लेकिन उन्होंने नियमों से समझौता करने से साफ इंकार कर दिया।मान के कारण इस वजह से फ्लाइट 4 घंटे देरी से उड़ान भर पाई।
शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर कहा कि विमान के यात्रियों ने मीडिया को जो जानकारी दी है वह परेशान करने वाली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button