महिला स्वास्थ्य अधिकारी हत्याकांड: मोबाईल चेट पढ़ी और प्रेमी ने उतार दिया मौत के घाट
पुलिस के अनुसार त्रिकोणीय प्रेम संबध में आरोपी ने सरेराह युवती को उतारा मौत के घाट

करीब चार साल से प्रेम संबध में रहे मनोज कुमार और महिला स्वास्थ्य अधिकारी 24 साल की देवकी चक्रेश की जिन्दगी अच्छी चल रही थी इसी बीच देवकी सीएचओं बनकर कंटगखार चली गई। इस दौरान मनोज को लगा कि देवकी के संबध किसी और से भी है। मनोज कम्प्यूटर का जानकार था और उसने देवकी के मोबाईल का व्हाटशाप अंकाउट हैक करते हुए देवकी और इसके किसी मित्र की सभी चेट पढ़ ली। इस मामले में गुरुवार को दोनो के बीच नौकझोक हुई और मनोज ने छिपाकर रखी कुल्हाड़ी से देवकी को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, लोहे का कुल्हाड़ी, 01 नग मोबाईल, गमछा, घटना समय पहने कपड़े को जप्त किया गया।
मामला छत्तीशगढ़ के कुनकुरी थाना क्षेत्र के टपकरा रोड स्थित श्रीनदी पुलिया के पास का है जहां गत दिवस देवकी की सरेराह हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित मनोज को हिरास में ले लिया है। आरोपित से हुई पुछताछ के बाद पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मनोज का देवकी चक्रेश के साथ पिछले 3-4 साल से प्रेम संबंध है एवं लगातार मिलना-जूलना होता है, वे दोनों कुछ माह रायपुर में साथ में रह रहे थे। मृतिका का 08-10 माह पूर्व सी.एच.ओ. के पद पर कटंगखार में नौकरी लग जाने पर मृतिका रायपुर से वापस आ गई एवं कुछ दिन बाद मनोज कुमार भी वापस गांव में आ गया।
मृतिका का नौकरी लग जाने के बाद उसके व्यवहार में परिवर्तन होने पर आरोपी मनोज कुमार को संदेह होने लगा कि मृतिका का किसी अन्य के साथ प्रेम संबंध है। जब इसका शक यकीन में बदला तो मनोज कुमार ने बदला लेने की भावना से 22 सितम्बर को मृतिका एवं आरोपी दोनों अपने-अपने साधन स्कूटी एवं मोटर सायकल से कुनकुरी शॉपिंग के नाम पर निकले एवं आरोपी के द्वारा श्रीनदी खारीझरिया पुल के पास मृतिका की स्कूटी को रोककर अपने त्रिकोणीय प्रेम संबंध के बारे में मृतिका से पूछताछ किया जो मृतिका द्वारा कुछ नहीं बोलने पर गुस्से में आकर आरोपी मनोज कुमार ने अपने पास गमछा में छिपाकर रखे लोहे का कुल्हाड़ी से मृतिका के सिर में ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे मौके पर उसकी मृत्यू हो गई। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, लोहे का कुल्हाड़ी, 01 नग मोबाईल, गमछा, घटना समय पहने कपड़े को जप्त किया गया।
