Uncategorized

बुर्जुग महिला का दावा- धरती फटते ही मै उसमें समा जाऊगी

पुलिस और परिजनों की समझाईश के बाद मौके से हटी 90 साल की महिला

एक महिला ने दावा किया कि उसे एक माह पूर्व देवी ने सपने में आकर कहां था कि अक्टूबर माह की इस तारिख को और तू उसमें समा जाएगी। 90 साल की इस महिला ने देवी के इस आदेश को मानने की तैयारी की और गांव में सभी को जानकारी दे दी कि आज धरती फटते ही वो उसमें समा जाएगी, मौके पर कई महिलाएं एकत्र होकर भजन कीर्तन करने लगी और देखते ही देखते यहां भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो जैसे तैसे बुजुर्ग माताजी को वहां से समझाईश देकर हटाया गया।
मामला राजस्थान स्थित अलवर के ग्राम खेड़ली का बताया जा रहा है। जिले के खेड़ली कस्बे में दीपाराम सैनी की पत्नी चिरौंजी सुबह 11 बजे से अपने घर की चारदीवारी के अंदर गुलाल और बांस की परिधि बनाकर ध्यान में समाधी लगा कर बैठ गई। महिला ने अपने बेटे और परिजनों से कहा कि उसे एक महीने पहले माता ने आज धरती फटने और उसमें समाने का संकेत दिया है। इसलिए वह आज धरती में समा जाएगी। माता उसे धरती में जगह देगी।
मामले की जानकारी कस्बे में आग की तरह फैल गई। पुलिस ने महिला और आमजन से अंधविश्वास के चक्कर में नहीं पडऩे की नसीहत दी लेकिन वे टस से मस नहीं हुए। आखिरकार पुलिस ने महिला को समाधि स्थल से हटाकर परिजनों को अंधविश्वास नहीं फैलाने के लिए पाबंद किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button