Uncategorized

गर्म पानी लेने गई महिला को कंरट का छटका, मौत

इलेक्टिक राड से गर्म कर रही थी बाल्टी में पानी

रतलाम इलेक्ट्रानिक उपकरण जितने सुविधाजनक है, उतने ही असावधानी बरतने पर अनहोनी का कारण बन जाते है। बुधवार को सुदामा परिसर(उकाला रोड़) स्थित मकान में रहने वाली एक 27 वर्षीय महिला की कंरट लगने से मौत हो गई। मृतिका का एक आठ वर्षीय बेटा है और सास आंगनवाड़ी केन्द्र पर कार्यरत है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सुदामा परिसर (उकाला रोड़)पर रहने वाली 27 वर्षीय मीराबाई पति राकेश राव आज सुबह अपने घर में गर्म पानी करने के लिए इलेक्ट्रिक राड का उपयोग कर रही थी। कुछ समय बाद जैसे ही इसने गर्म पानी उठाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया वैसे ही इसे कंरट का जोरदार झटका लगा और यह बेहोश हो गई। झटके और कुछ गिरने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग एकत्र हुए और महिला को जिला अस्पताल आने लगे।
जब यह हादसा हुआ उस समय महिला का पति राशन की दुकान पर अनाज लेने गया था। वो अनाज लेकर आ रहा था, उसी दौरान पड़ोसी महिला को जिला अस्पताल ला रहे थे। पति व पड़ौसी महिला को जिला अस्पताल लाए, मगर अस्पताल के चिकित्सकों ने परीक्षण के पश्चात महिला को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन ने मृतिका के शव का पोस्टमार्टम डाँक्टरों की पैनल से करवा कर शव परिजनों को सौप दिया है। इस घटना के बाद से सुदामा नगर क्षेत्र में शोक का वातावरण निर्मित हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button