पिता ने गोली मार कर बेटी की लाश लाल ट्रॉली बैग में दफन कर फेंक दी
बेटी की शादी से माता पिता थे नाराज, पुलिस ने 20 हजार मोबाईल टे्रस कर 48 घंटे में कर दिया खुलाशा

बीते 18 नवंबर की सुबह यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस की सर्विस रोड पर कृषि अनुसंधान केंद्र के पास झाडिय़ों में ट्रॉली बैग मिला था. ट्रॉली बैग में युवती की लाश मिलती है। अब लाश सूटकेश में मिली है तो लोग तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे, वैसे भी यूपी महिलाओं की आजादी के लिए सबसे सुरक्षित राज्य माना जाता है? फिर भी यूपी में का. . . बा . . इस बार सूटकेश में मिली लाश का ताल्लुक किसी अन्य कारण से नही बल्कि अपनी बेटी का छत्रपाल नामक युवक से शादी करने का परिणाम है। बेटी ने आर्य समाज मेे विवाह किया तो पिता ने अपनी अपनी लायसेंसी पिस्टल से बेटी को दो गोली मारकर बेटी को शव शव ठिकाने लगा दिया। अब पुलिस तो पुलिस है, 48 घंटे में हत्यारों को हिरासत में ले लिया है।
उत्तर प्रदेश के मथुरा में लाल बैग में युवती का शव मिलने से हडक़ंप मच गया था. अब इस मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने बताया कि युवती के पिता ने ही गोली मारकर हत्या की थी. इस हत्याकांड में उसकी मां भी शामिल थी. फिलहाल पुलिस ने मां बृजबाला और पिता नीतेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने इस ब्लाइंड केस को सुलझाने के लिए 20 हजार से अधिक मोबाइल फोन को ट्रेस किया और 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले. इसके लिए 15 टीमों का गठन किया गया था.
