क्राइम

टीवी चलाया, गला दबाया और मां-बेटे ने गला घोट कर पिता के कर दिए छह टुकड़े

पति-पत्नी के बीच होता था, अक्सर विवाद, मृतक सडक़ पर पीटता था, पत्नी को

करीब दस साल पहले उज्जवल चक्रवर्ती नेवी से रिटायर हुए थे और अब एक सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी कर रहे थे। इनकी आदत थी कि यह पत्नी को अक्सर बुरी तरह से पीटते थे। अपनी मां को पीटते देख बेटा भी दुखी होता था और पड़ोसी उज्जवल को पागल कहने लगे थे। वर्षो से प्रताडऩा झेल रही पत्नी के सब्र का बांध टूटा और उसने बेटे के साथ अपने पति का गला घोट कर हत्या कर दी। माँ और बेटे के मन में खटास इतनी थी कि हत्या के बाद इन्होने लाश के छह टुकड़े कर अलग अलग स्थानों पर फेंक दिए और थाने में उज्जवल के गुम होने की सूचना दर्ज करा दी। पुलिस ने शक के आधार पर जब माँ बेटे से पूछताछ की तो वह टूट गए और उन्होने हत्या करना कबूल किया है। पुलिस ने इनकी शिनाख्ती के बाद शव के टुकड़े भी बरामद कर लिए है।
मामला पश्चिम बंगाल के बरुईपुर का बताया जाता है। जहां गत 15 नवम्बर को उज्जवल की हत्या कर दी गई थी।
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि उज्जवल आए दिन अपनी पत्नी और बेटे के साथ मारपीट करते थे. कई बार पत्नी बेटों ने उनकी मारपीट का जवाब भी दिया। इनके बीच टकराव इतना बढ़ गया था कि 15 नवंबर को जब 55 साल के पूर्व सैनिक उज्जवल की हत्या कर दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button