Uncategorized

कामाख्या एक्सप्रेस से व्यापारी के पास से 2 किलो सोना गायब

जीआरपी में शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस

राजस्थान के नागौर जिले में रहने वाले व्यापारी मनोज कुमार जैन कामाख्या एक्सप्रेस से बिहार की और यात्रा कर रहे थे, इसी दौरान इनके पास रखे दो किलों सोने के जेवरात व दो लाख रुपए नकदी गायब हो गए। इस मामले की शिकायत मनोज जैन ने पटना जीआरपी को की है। पुलिस ने हरकत में आकर सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कार्रवाई शुरु की है, मगर अब तक किसी तरह की सफलता नही मिल पाई है।
शिकायत में मनोज जैन ने बताया कि यात्रा के दौरान इनके पास दो बेग थे। ये असम के तपन नगर व्यापार करते है। बेग में जो सोने के जेवरात थे, वे इनके खानदानी जेवर थे, इन जेवरातों को ये पट्टीदारों को बांटने के लिए ले जा रहे थे।
इधर शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पटना से आरा स्टेशनों के बीच सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरु किए है, मगर अभी तक सफलता नही मिल पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button