Uncategorized

प्रेमिका का गला काट कर प्रेमी बोला -बेवफाई नही करने का ..

जबलपुर मे रहने वाली युवती को गुजरात के बिगड़ैल रईसजादे ने उतारा मौत घाट

एक छोटे से आदिवासी बाहुल्य गांव की रहने वाली युवती की ऊंची ख्वाहिशों, कम समय मे ज्यादा दौलत हासिल करने की महत्वाकांक्षा और सोशल मीडिया की लत  की मौत का कारण बन गयी। युवती को इस्ट्राग्राम पर गुजरात के एक बिगड़ैल रईसजादे से प्यार हो गया और इस प्यार का अंजाम युवती की दर्दनाक मौत पर पहुच गया। प्रेमी ने रिसार्ट में युवती को मौत के घाट उतार कर अलग अलग जगह वीडिय़ों पोस्ट कर बताया कि बेवफाई नही करने का . . . .
जानकारी के अनुसार जबलपुर के तिलवारा थाना क्षेत्र के मेखला रिसॉर्ट के कमरा नंबर-5 में बीते दिनों एक युवती की रक्तरंजिश लाश बरामद की गई थी।
मृतिका कुंडम थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी. वह 3 वर्षों से जबलपुर में रहकर ब्यूटी पार्लर में काम कर रही थी. वह राखी मिश्रा नामक अपनी सहेली के आधार कार्ड पर 6 नवंबर को गुजरात के एक युवक के साथ होटल में ठहरने के लिए पहुंची थी. इस हत्यारे प्रेमी का नाम अभिजीत पाटीदार निवासी गुजरात बताया जाता है। मृतिका की अभिजीत से दोस्ती इस्ट्राग्राम पर हुई थी।
पुलिस ने मृतका की शिनाख्त के बाद बुधवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया. परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती पिछले 3 सालों से शहर के गोरखपुर इलाके में किराए का मकान लेकर रह रही थी और ब्यूटी पार्लर में जॉब कर रही थी. अभिजीत ने इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद मृतिका की बहन सहित अन्य लोगों को वीडिय़ों पोस्ट किया है। पुलिस मामले की जानकारी के बाद हत्यारोपी को तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button