पत्नी ने पति को कुत्ता बोलकर लोहे की टाँमी से सिर पर हमला किया

रतलाम
जिले के आलोट थाना क्षेत्र में रहने वाले पति को अपनी ही बीवी के हमले का शिकार होकर घायल होना पड़ा है। पत्नी का कहना है कि वह अपने पति को पंसद नही करती है और इसके साथ नही रहना चाहती है।
आलोट थाना क्षेत्र के ग्राम कलसिया में रहने वाला युवक किसान होकर पढ़ाई कर रहा है। इसकी शादी सोना कुंवर के साथ हुई है। फरियादी युवक के अनुसार मेरी पत्नी सोनाकुंवर को शादी के बाद से ही मैं पसंद नही हुँ तथा वह मेरे साथ नही रहना चाहती है। परन्तु मेरे ससुराल वाले जबरदस्ती मेरी पत्नी को मेरे घर छोड़ कर चले जाते है। गत दिवस दोपहर करीब 12.30 बजे मैं घर पर था कि मेरी पत्नी नें बोला की मैं तुम्हारे साथ नही रहना चाहती हुँ। तो मैने बोला की तेरी मर्जी हो तो तुझे मेरे साथ रह नही तो मेरे साथ रहने की कोई जरुरत नही है। तो इसी बात पर मेरी पत्नी सोनाकुंवर गालिया देने लगी और बोली कि कुत्ते मै तुझे पसंद नही करती हूं तेरे साथ नही रहना चाहती हूँ तो मैने गालियां देने से मना किया तो मेरी पत्नी ने पास रखी लोहे की टामी से मेरे सिर पर मारी जिससे मेरे सिर से खुन निकलने लगा । मौके पर मेरी मम्मी सोरम बाई तथा भाभी रवीना कुंवर ने बीच बचाव कर छुड़ाया तो मेरी पत्नी बोली आज तो बच गया आयंदा तुझे जान से खत्म कर दुंगी । घायल युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
उधर जिले के ग्राम जाबडऩाका निवासी महिला को इसके पति ने सब्जी में ज्यादा नमक होने के कारण मारपीट कर जख्मी कर दिया।
ग्राम जाबडऩाका डोल निवासी महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि इसका पति थावरसिंह भोजन करते समय बोला कि सब्जी में नमक ज्यादा हो गया है। इस पर पत्नी ने कहां कि आगे से ध्यान रखेगी। इस पर गुस्साए पति ने अपनी बीवी के साथ मारपीट शुरु कर दी। यहां मारपीट के समय बचाव करने आए परिजनों को भी थावरसिंग ने लकड़ी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। इन्हे घायल अवस्था में रतलाम के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था।
