Product by Red Chilis

महिला शिक्षिका के साथ टूर पैकेज के नाम पर लाखों रुपए की ठगी

रतलाम
शहर के लक्कडपीठा क्षेत्र में रहकर न्यू तय्यबीया सीनियर सेकण्डरी स्कूल में शिक्षिका का साथ टूर पैकेज के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है।
फरियादिया आमेना कापडिय़ा ने शिकायत दर्ज कराई है कि इन्होने फरवरी 2026 में इंस्टाग्राम पर केप्सटोन होलीडेज चैन्नई से टूर पैकेज की जानकारी लेते हुए इसके प्रोपायर एंटनी राज कपंनी के सेल्स हेड से भी चर्चा की थी। इन्हे जानकारी दी गई थी कि प्रति व्यक्ति 1 लाख 10 हजार रुपए का खर्च आता है। इन्होने सिंगापुर के लिए तीन लोगों का पैकज बुक कराया था। कुछ समय बाद इनके पास फोन आया कि इन्हे 30 प्रतिशत राशि अग्रिम जमा कराना होगी। इस पर आमेना ने गूगल पे के माध्यम से 70 हजार रुपए जमा कराए थे। इसके बाद अन्य मर्तबा भी राशि जमा कराई थी। आमने ने ऐजेन्सी के चैन्नई स्थित पते पर अपने दस्तावेज भी भेजे थे। कुछ समय बाद इनके पास सूचना आई कि आपका टिकिट नही हो सका है। आपका अगला टूर 5 मई को होगा। इसके साथ ही आमेना से दूसरी किश्त में मांगी गई। इसके बाद ऐजेन्सी वाला इन्हे टालता रहा और इनके साथ 2 लाख 20 हजार की धोखाधड़ी कर गया। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरु की है।

Related Articles

Back to top button