बर्तन व्यापारी सायबर ठगी का शिकार, 1. 26 लाख खाते से गायब हुए

रतलाम
जिले के पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सुखेड़ा निवासी बर्तन व्यापारी के बैक खाते से अज्ञात बदमाश ने अलग अलग समय में एक लाख रुपए से ज्यादा की राशि निकालकर ठगी की है। फरियादी ने सायबर हेल्प लाईन और थाने पर शिकायत दर्ज कराई है।
मिली जानकारी के अनुसार महेश पिता वल्लभ मेहता निवासी नीमचौक सुखेड़ा बर्तन की दुकान का संचालन करते है। महेश के अनुसार इनके दो बैंक खाते है और ये दोनो खातों से फोन पे चलाते है। गत 27 जुलाई को इन्होने अपने फोन पे का बैलेन्स चेक किया तो पता चला कि इनके खाते से अज्ञात बदमाश ने 40 हजार रुपए निकाल लिए है। इसी प्रकार इनके दूसरे बैंक खाते से अज्ञात बदमाश ने 86 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे। इस तरह महेश मेहता के साथ 1 लाख 26 हजार रुपए की ठगी हुई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज की है।
इधर थाना दिनदयाल नगर क्षेत्र के ग्राम बिबड़ौद में रहने वाले प्रीतम पिता जगदीश जाधव ने शिकायत दर्ज कराई है कि इनके साथ 1 लाख 40 हजार रुपए की ठगी हुई है।
फरियादी प्रीतम जाधव के अनुसार यह बिल्डिंग मटेरियल की दुकान चलाते है। गत 2 अगस्त को इनके मोबाईल पर काँल आया कि क्या आपके खाते में 49 हजार रुपए ट्रंास्फर हुए है? इस पर प्रीतम ने बोला कि मैने किसे को रुपये नही भेजे है। इन्होने अपने फोन पे आईडी पर चेक किया तो पता चला कि इनके एक बैंक के खाते से दूसरे बैंक के खाते में राशि चली गई है। कुछ देर बाद पता कि अज्ञात बदमाश ने इनके खातों में से एक मर्तबा 49 हजार और दूसरी बार 80 हजार और तीसरी बार 60 हजार 730 रुपए ठगे है। इस तरह से अज्ञात बदमाश ने प्रीतम के खाते से 1 लाख 40 हजार 730 रुपए गायब कर दिए है।
शहर के मोतीनगर इलाके में रहते हुए प्लम्बिंग का काम करने वाले जितेन्द्र सोंलकी भी सायबर ठगी का शिकार हुए है।
फरियादी ने सायबर सेल और थाना दिनदयाल नगर में शिकायत दर्ज कराई है कि इन्होने श्रीराम ड्रायफूड नामक कंपनी से आन लाईन ड्रायफूड बुक कर आँन लाईन 500 रुपए का पेमेन्ट किया था। इसके बाद 3 अगस्त को इनके पास दोपहर 12.30 बजे मोबाईल पर फोन आया कि मै श्रीराम ड्रायफूड कंपनी से बोल रहा हू। आपका पेमेन्ट नही आया है। आप राशि केश आँन डिलीवरी कर देना। इसके बाद सामने वाले ने जितेन्द्र से फोन पे एप खुलवाया और कुछ नम्बर डलवाए। इसके बाद जितेन्द्र के खाते से 1 लाख 5 हजार 878 रुपए कट गए।
