स्टेशन से लोको पायलेट की बाईक चोरी, टे्रन में स्कूल प्राचार्य की जेब कटी

रतलाम
रतलाम के जवाहर नगर निवासी रेलवे में लोको पायलेट राकेश कुमार चौहान ने शिकायत दर्ज कराई है कि रेलवे ड्यूटी के दौरान इन्होने अपनी मोटर साईकल स्टेशन परिसर में पार्क की थी, और जब ड्यूटी से लौटा तो बाईक गायब हो चुकी थी।
उधर लालबर्रा बालाघाट निवासी होकर हायर सेकेण्डरी स्कूल में प्राचार्य के पद पर कार्यरत डाँ.योगेश्वर प्रशाद गत दिवस जबलपुर वेरावल टे्रन से अपने परिवार के साथ जबलपुर से छायापुरी जा रहे थे। इन्हे अपने बेटे की फीस भरने के लिए अपने पेंट की चोर जेब में 10 हजार रुपए भी साथ ले जा रहे थे। रतलाम स्टेशन आने पर यह सो गए और कुछ देर बाद इनकी आँख खुली तो पता चला कि अज्ञात बदमाश इनकी जेब काटकर 10 हजार रुपए चोरी कर ले गया है।
रतलाम शहर के नागरवास इलाके में रहने वाले राकेश पिता अचलचंद पोरवाल गत दिवस अपने मित्र के साथ उदयपुर-रतलाम टे्रन से चित्तोड़ से रतलाम की यात्रा जनरल कोच में कर रहे थे। यात्रा के दौरान रतलाम जिले के ढोढर स्टेशन निकलने पर इसने देखा कि इनका मोबाईल चोरी हो गया है।
शहर के मीराकुटी (गांधीनगर) क्षेत्र में रहने वाले शेरेन थामन ने जीआरपी चौकी पर मोबाईल चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।
फरियादी शेरेन पिता एमड थामस के अनुसार यह इन्दौर से रतलाम की तरफ यात्रा कर रहे थे, इन दौरान इन्हे नींद लग गई और रुनीजा स्टेशन पर जब इसने उठकर देखा तो इसका मोबाईल आईफोन-14 प्लस (कीमत 50 हजार रुपए) चोरी हो चुका था।
ग्राम पाडल्या खुर्द थाना खाचरौद निवासी शंभूसिंह पिता भगवानसिंह अपने अंकल नारायणसिंहजी का उपचार कराने अहमदाबाद ले जाने के लिए मोटर साईकल से रतलाम स्टेशन आया था। इसने अपनी बाईक रतलाम स्टेशन परिसर स्थित लेक्सियों प्लाजा खड़ी की थी और जनरल टिकिट लेकर जम्मूतवी एक्सप्रेस टे्रन में सवार हो गया था। वहां से आने के बाद इसने देखा कि इसकी बाईक अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए है।
