रतलाम की ख़बरें
रतलाम में सातों दिन चौबीस घंटे पानी मिलेगा
अमृत योजना - 2 में रतलाम शहर 32 शहर शामिल किए गए


रतलाम। नगरीय प्रशासन विभाग ने रतलाम शहर सहित लगभग तीन दर्जन शहरों में सातों दिन चौबीस घंटे पेयजल उपलब्ध कराने की योजना तैयार की है। अगर इस योजना पर सफलता पूर्वक कार्य होता है तो रतलामवासी पेयजल संकट की वर्षो पुरानी समस्या से निजात पा सकगे।
अमृत 2.0 योजना के तहत नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने चौबीस घंटे सातों दिन जलप्रदाय के पायलट प्रोजेक्ट की योजना बनाई है। यह कार्य अमृत योजना के दूसरे फेज में किया जाएगा। इसके साथ ही नगरीय निकायों में वाँटर सप्लाई सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए सुपरवाईजरी कंट्रोल एंड डाटा एक्किजिशन लगाया जाएगा।
इसी योजना के तहत पेयजल टंकियों पर सेंसर लगाए जाएगे और सिस्टम में पानी का दबाव पता करने के लिए फ्लो मीटर भी लगाए जाएगे।
गौरतलब है कि रतलाम शहर की जनता वर्षो से जल संकट का सामना करती आ रही है। शासन-प्रशासन और नगर सरकारे लोगों को नियमित पानी देने के मामले में लगातार असफल होती आ रही है। शहरवासियों को नियमित जलप्रदाय करने के नाम पर हर साल करोड़ों रुपए खर्च होते है, मगर आज भी शहर के कई इलाकों में दो से तीन दिन छोड़ कर पानी का वितरण होता आ रहा है।
अगर अमृत योजना के तहत तैयार योजना सफल होती है, तो जनता को जल संकट से मुक्ति मिल सकेगी।
