रतलाम की ख़बरें

जीवन के लिए जूझ रही चिकित्सा अधिकारी के लिए सहयोग के लिए हाथ बड़े

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर सडक़ दुर्घटना में गंभीर हालत में भर्ती है , अधिकारिओं और कर्मचारियों द्वारा पहुचाई गई आर्थिक मदद

रतलाम
बीते कुछ दिनों पूर्व जिले में बाजेडा फंटे से श्रीमती मंगला राठौर एएनएम और अनीता गरवाल सी एच ओ अपने कर्तव्य स्थल से रतलाम की ओर सडक़ मार्ग से जा रहे थे। रास्ते में अचानक कार के साथ हुई भीषण टक्कर से एएनएम श्रीमती मंगला ठाकुर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। उनके साथ स्कूटी पर सवार अनीता गरवाल कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई थी । उनकी घायल अवस्था को देखते हुए इंदौर ले जाया गया। इंदौर में बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती अनीता गरवाल के संबंध में चिकित्सकों ने बताया कि उनके बचने की संभावना अत्यंत कम है और इलाज में काफी खर्च होने की संभावना है। इतने बड़े अस्पताल में अनीता गरवाल जो कि मध्यम परिवार की सदस्य हैं , उनके परिवार जनों के लिए इतना खर्च कर पाना संभव नहीं था। ऐसे में जिले के स्वास्थ्य विभाग जिला रतलाम के सभी संवर्ग के सभी अधिकारी कर्मचारियों ने दुआ में हाथ बढ़ाने के साथ-साथ आर्थिक मदद भी की। जिला चिकित्सालय रतलाम के अधिकारी कर्मचारियों की ओर से कुल सहायता राशि 1,36,200 रुपए प्राप्त कर बॉम्बे हॉस्पिटल के अकाउंट में जमा कर दी गई ।
सीएमएचओ कार्यालय रतलाम के स्थानीय कर्मचारियों ने भी 22000 / रुपए की राशि एकत्र करके अस्पताल के खाते में जमा कराई। जिले के सभी कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर ने 147000/ रुपए की राशि आपसी सहयोग से एकत्र कर अस्पताल में जमा कराई है। अनीता गरवाल सी एच ओ की हालत अभी नाजुक बनी हुई है और बॉम्बे अस्पताल इंदौर में भर्ती है । उनके स्वस्थ होने के संबंध में जिले के सभी अधिकारी कर्मचारियों ने शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button