क्राइम

सगाई टूटी तो मंगेतर का सिर काट कर घर ले आया युवक

युवक की उम्र 31 साल की है और इसकी सगाई पिछले दिनों 9 मई को एक ऐसी लडक़ी से होने जा रही थी, जो अभी 18 वर्ष की आयु पूरी नही कर पाई थी। इस मामले की जानकारी किसी व्यक्ति ने बाल कल्याण विभाग को दी तो वहां से पहुची टीम ने यह मांगलिक कार्य आयु सीमा बंधन का हवाला देकर रुकवा दिया। इस बात से नाराज युवक ने निर्दयता बरतते हुए पहले युवती पर हमला किया और फिर उसका सिर धड़ से अलग कर अपने घर ले आया। पुलिस ने मामले की जानकारी मिलने के बाद युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर युवती का शव पीएम के लिए पहुचाया है।
मामला कर्नाटक के कोडागु जिले में मदिकेरी के सुरलब्बी गांव का है। सगाई कैंसिल होने से सनकी युवक ने एक लडक़ी की गला काटकर हत्या कर दी. युवक ने अपना पागलपन दिखाते हुए लडक़ी का धारदार हथियार से गला काट दिया. युवक की शादी तय होने के बाद पता चला कि उसकी जिससे शादी होनी है वह अभी नाबालिक है और युवक 32 साल का है, इसलिए उन दोनों की शादी अभी नहीं हो सकती.
इसी बात से नाराज युवक प्रकाश जबरदस्ती लडक़ी के घर घुस गया और पहले माता पिता पर हमला कर उन्हे घायल कर दिया। धारदार हथियार से उसकी गर्दन रेत डाली और उसके सिर को धड़ से अलग कर दिया. सिर को धड़ से अलग करने के बाद वह लडक़ी का सिर अपने साथ लेकर गया. घटना के पुलिस ने युवक की हैवानियत के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और युवक को सख्त से सख्त सजा दिलाने का आश्वासन दिया है।
जानकारों के मुताबिक लडक़ी की सगाई 9 मई को होनी थी, लेकिन लडक़ी के किसी जानकार ने उसकी कम उम्र को देखते हुए चाइल्ड हेल्पलाइन में शिकायत कर दी, जिससे युवक और लडक़ी को काफी देर समझाया गया. समझाने के बाद नतीजा यह निकाला गया कि लडक़ी अभी नाबालिक है, जिस कारण 18 साल से पहले उसकी सगाई अभी नहीं हो सकती है। इसी बात से नाराज होकर युवक ने यह वीभत्स कदम उठा लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button