रतलाम में महिला सहित तीन सायबर ठगी का शिकार, लाखों गंवाए

रतलाम
शहर के त्रिमूर्ति नगर स्थित साक्षी पेट्रोल पंप के सामने रहते हुए खेती किसानी का काम करने वाले फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई है कि इनका बैक आँफ महाराष्ट्र में खाता है। गत 25 जुलाई को इनका मोबाईल हैंक हो गया था। जब ये सैलाना बस स्टेण्ड स्थित मोबाईल दुकान पर गए तो दुकानदार ने बताया कि इनका मोबाईल फार्मेट हो गया। जब इन्होने मोबाईल वापस चालू कराया तो पता चला कि इनके खाते से अलग अलग समय में अज्ञात बदमाश ने 75 हजार रुपए निकाल लिए है। फरियादी ने सायबर हेल्प लाईन पर शिकायत दर्ज कराते हुए थाने पर भी सूचना दी है।
ग्राम मोरवानी पंचायत में सचिव पद पर कार्य करने वाले फरियादी ने शिकायत दर्ज कराई है कि इनका खाता इंडियन बैंक में है। जिससे इनका मोबाईल अटैच है।
करीबन एक माह पहले इनके मोबाईल पर आधार के संबध मे एक लिंक आई थी जिसे अपना काम का समझ कर उस लिंक पर क्लिक किया था जो 22 जुलाई को अकाउंट से 15 हजार रुपये और 27 जुलाई को तीन ट्राजेक्शन अलग अलग कुल 35 हजार रुपये, 1 अगस्त को तीन ट्राजेक्शन अलग अलग कुल 30 हजार रुपये, 4 अगस्त 2026 को तीन ट्राजेक्शन कुल 30 हजार रुपये कुल 1 लाख 10 हजार रुपये इनके अकाउंट से ट्रासफर किये गये है जिसका मेसेज मेरे मोबाईल पर नही आया है। कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे मोबाईल को लिंक भेजकर हेक कर लिया है तथा पैसो का ट्राजेक्शन किया है।
शहर के काजीपुरा इलाके में रहने वाली महिला का खाता यूकों बैंक में है। 1 अगस्त को इनके मोबाईल पर व्हाटशाँप मैसेज आया कि जल्द एपीके फाईल डाउनलोड करो वरना आपका खाता बंद हो जाएगा। महिला ने फाईल डाउनलोड कर अपने खाते की जानकारी सबमिट की तो दूसरा मैसेज आया कि आपका खाता 24 घंटे में अपडेट हो जाएगा। दो घंटे बाद महिला को पता चला कि इनके खाते से 1 लाख 20 हजार रुपए कट गए है।
